फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3500 baby born in kashmir during flood

गमों के बीच 3500 घरों में आई 'खुशियां'

Tue, 23 Sep 2014 05:39 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
3500 baby born in kashmir during flood

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में आई भयानक तबाही ने जहां लाखों घर तबाह कर दिए तो कुछ घर ऐसे भी रहे जहां किलकारियां गूंजी। बाढ़ के तांडव के दौरान रियासत के कश्मीर संभाग में करीब साढ़े तीन हजार बच्चों ने जन्म लिया है।

विज्ञापन


इनमें से अधिकतर शिशुओं का जन्म सेना के अस्पतालों में हुआ है, जबकि अन्य का जन्म रियासत के सरकारी अस्पतालों में हुआ है। साढ़े तीन हजार शिशुओं में से करीब 2300 का जन्म सामान्य डिलीवरी से हुआ है तो अन्य का सिजेरियन ऑपरेशन से।
विज्ञापन


कश्मीर में चार-पांच सितंबर की रात को बाढ़ ने विकराल रूप धारण किया था जिसके बाद इन शिशुओं का जन्म हुआ है। जिन अस्पतालों में शिशुओं का जन्म हुआ है यह अस्पताल बाढ़ के दौरान भी किसी तरह संचालित किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ में करीब छह लाख मरीजों का इलाज

3500 baby born in kashmir during flood

एक सरकारी प्रवकता के अनुसार संभाग के कई अस्पताल बाढ़ के दौरान भी चल रहे थे और इन अस्पतालों में बाढ़ के दौरान करीब पौने छह लाख (5,77,595) मरीजों को ओपीडी में देखा गया है। इन मरीजों में से करीब 34,600 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया, 1,435 मरीजों का ऑपरेशन या सर्जरी की गई।

करीब 1.3 लाख मरीजों के सैंपल लैट टेस्ट के ल‌िए ल‌िए गए। बाढ़ के दौरान सेना और राज्य प्रशासन की तरफ से 145 मेड‌िकल कैंप भी लगाए जिनमें से 62 कैंप श्रीनगर में लगाए गए हैं। सेना और प्रशासन की तरफ से इन सभी अस्पतालों और कैंपों में लगातार दवाईयों की सप्लाई की जा रही है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शुरू हुआ सभी बड़े अस्पताल

3500 baby born in kashmir during flood

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सौ करोड़ के नुकसान के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया है। इस कैंप में डायबिटीज, हायपरटेंशन और इस तरह की दूसरी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

सोमवार से श्रीनगर के अधिकतर अस्पतालों को शुरू किया जा चुका है। बारजुला का बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल और जीबी पंत अस्पताल भी शुरू किया जा चुका है। अधिकतर बड़े अस्पताल शुरू होने के बाद रियासत के लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed