{"_id":"576ab80a4f1c1b5964b488ee","slug":"34-voting-in-anantnag-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच 34 फीसदी पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच 34 फीसदी पड़े वोट
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग सीट पर उपचुनाव के लिए मात्र 34 फीसदी मत पड़े। चुनाव में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित आठ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
अलगाववादियों के बहिष्कार की घोषणा, हिजबुल के चुनाव बहिष्कार की धमकी वाले पोस्टर तथा हाल की आतंकी घटनाओं के चलते चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। आशा के विपरीत कम मतदान होने से कयासबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।
विधानसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा। मुख्य चुनाव अधिकार शांतमनु ने बताया कि कुल 84, 067 मतदाता हैं और 93 प्रतिशत मतदाताओं को दो दिन पहले वोटर पर्ची जारी कर दी गई थी। वोटिंग के लिए 117 केंद्र बनाए गए थे जिनमें 15 पोलिंग स्टेशन जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में विस्थापितों के लिए थे।
कश्मीरी पंडितों के लगभग 1790 वोट थे। इन सभी स्थानों पर 118 ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया गया। जम्मू के गंग्याल में ईवीएम के खराब होने पर उसे बदला गया। पोलिंग के लिए 582 स्टाफकर्र्मी तैनात किए गए थे। इनमें पोलिंग अफसर समेत पर्यवेक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। शांतमनु ने बताया कि 2014 के चुनावों में अनंतनाग में 39 प्रतिशत और 2008 में 41 प्रतिशत मतदान हुआ था। लोकसभा चुनावों में 2014 में 18 और 2009 में 22 प्रतिशत रहा था।

शुरूआत में कम वोटिंग
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : Amar Ujala
अनंतनाग सीट के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। रमजान के चलते सुबह-सुबह ज्यादा लोग नहीं निकले, लेकिन धीरे-धीरे हल्की भीड़ जुटने लगी। कई मतदान केंद्र ऐसे थे जहां लोग कतारों में दिखाई दिए। पर कुछ ऐसे भी मतदान केंद्र थे जहां सन्नाटा पसरा हुआ था।
अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम
चुनाव के चलते सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों द्वारा चुनाव में खलल डालने की साजिश के इनपुट मिले थे। इसके चलते श्रीनगर-अनंतनाग हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही जिले भर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
कब कितने वोट पड़े
वर्ष मतदान प्रतिशत
2014 39.71
2008 41.23
2002 7.16
1996 34.34
1987 83.80
1983 82.75
1977 88.35
1972 85.59