Jammu Kashmir Police: प्रदेश के 32 पुलिस अधिकारियों के तबादले, शाहीन वाहिद को एसपी साउथ जम्मू की जिम्मेदारी
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राज कुमार गोयल ने तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सुहेल मुनावार को एसएसपी क्राइम कश्मीर, राजेश्वर सिंह को एसएसपी सिक्योरिटी वर्कशाप की जिम्मेदारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी20 के ठीक समाप्ति के बाद गृह विभाग में 32 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें आईपीएस सराह रिजवी को डीआईजी आर जम्मू बनाया गया है। इसी तरह सरगुन को एसएसपी पीसीआर जम्मू और शोबहित सक्सेना को एसपी राज्य जांच एजेंसी जम्मू बनाया गया है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राज कुमार गोयल की ओर जारी एक आदेश में सुहेल मुनावार को एसएसपी क्राइम कश्मीर, राजेश्वर सिंह को एसएसपी सिक्योरिटी वर्कशाप, जाहिद नसीम मन्हास को कमांडेंट एसडीआरएफ 2 बटालियन जम्मू, जुबेर अहमद खान को प्रिंसिपल पीटीएस मनीगाम, शैलेंद्र सिंह को एसएसपी क्राइम जम्मू की जिम्मेदारी दी गई है।
शौकत हुसैन शाह को एसएसपी पीसीआर श्रीनगर, रोहित बखोत्रा को एसपी ट्रैफिक राष्ट्रीय राजमार्ग, रणधीर सिंह को एसपी (एसएस) सीआईडी हेडक्वार्टर, शेख जुल्फिकार आजाद को सहायक निदेशक एसकेपीए उधमपुर, विनय कुमार को एसपी ट्रैफिक ग्रामीण जम्मू, अमित बसीन को एआईजी (भवन) पीएचक्यू बनाया गया है।
विनय कुमार को एसपी पुंछ, सुरेश कुमार को अतिरिक्त एसपी सीआईडी एसबी जम्मू, ममता शर्मा को अतिरिक्त एसपी सिक्योरिटी जम्मू, दाऊद आयूब को एसपी सीआईडी हेडक्वार्टर जेएंडके, मुश्कात अहमद को संयुक्त निदेशक हेटक्वार्टर एसएसएफ, राज कुमार को एसपी एएनटीएफ जेएंडके बनाया गया है।
शाहीन वाहिद को एसपी साउथ जम्मू, एजाज अहमद मलिक को अतिरिक्त एसपी गांदरबल, विपिन चंद्रान को अतिरिक्त एसपी कटड़ा, इरशाद हुसैन राथन को डिप्टी सीओ आईआर-23 बटालियन, अभिषेक शर्मा को संयुक्त निदेशक एसएसएफ जम्मू, कामेश्वर पुरी को अतिरिक्त एसपी पीसी जम्मू की जिम्मेदारी दी गई है।
मोहम्मद अफजल को अतिरिक्त एसपी सीआईडी सीआई कश्मीर, फुरकान कादिर को अतिरिक्त एसपी पीसी अनंतनाग, सज्जाद अहमद शेख को डिप्टी सीओ 2 महिला बटालियन कश्मीर, विनोद कुमार को इंचार्ज एसपी और अजय शर्मा को अतिरिक्त एसपी राज्य जांच एजेंसी बनाया गया है।