फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला नियारी

राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला नियारी

विज्ञापन
राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला नियारी
जम्मू। रामनवमी के उपलक्ष्य पर शनिवार को ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सनातन संस्कृति से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और भगवान शिव की झांकी थी। राघुनाथ मंदिर से रथ निकला। शोभायात्रा के दर्शन करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

विशेष पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को भगवान राम जी शोभायात्रा निकाली गर्ठ। राम जी की लीला है न्यारी और जयश्री राम के जयकारों के साथ निकली शोभा का लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा में सबसे आगे राम भक्तों की टोली घोड़ों पर सवार थी। इसके पीछे भगवान का पवित्र रथ चल रहा था। राम भक्तों ने रथ को हाथों से खींच कर बाजार में घुमाया। वीर बजरंग बली भगवान राम और माता सीता की झांकी आगे अंगरक्षक की भांति चल रहे थे। इस दौरान जेएंडके धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन ट्रस्टी डॉ. कर्ण सिंह, भाजपा नेता युद्धवीर सेठी और पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान राम भक्तों ने प्रसाद बांट कर रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। राघुनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए भी लंबी कतारें लगी थी। शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया था। इसमें विभिन्न फूलों और रंगबिरंगे कपड़ों से सजी गाड़ियां में झांकियां थीं। इस दौरान शिवलिंग साथ आशा के दीप जगाओ के संदेश के साथ ब्रह्म कुमारी संस्था ने भी शोभायात्रा में भाग लिया था। शोभा यात्रा का आयोजन जेएंडके धर्मार्थ ट्रस्ट और रघुनाथ बाजार वेलफेयर सोसायटी, राजपुत सभा, ब्राह्मण सभा, महाजन सभा, क्षत्री सभा, राघुनाथ मंदिर हेरिटेज सोसायटी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवित्र रथ के दर्शन करने की लालसा
रघुनाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में भागवान शिव का शिवलिंग वाली शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। वहीं पवित्र रथ के दर्शन करने के लिए लोगों में लालसा दिखी। रथ के दर्शन कर माथा टेकने के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। इस दौरान जहां से भी शोभायात्रा वहां पर जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed