फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डीसी ने दिव्यांग एक्सप्रेस को दिखाई झंडी

डीसी ने दिव्यांग एक्सप्रेस को दिखाई झंडी

विज्ञापन
डीसी ने दिव्यांग एक्सप्रेस को दिखाई झंडी
राजोरी। लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने एवं दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से दिव्यांग एक्सप्रेस वैन को मंगलवार को रवाना किया गया है। इसे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद एजाज असद और एसएसपी जुगल मन्हास ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान करने की शपथ ली। वहीं, उन्हें ईवीएम और वीवीपैट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीसी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए दिव्यांग मतदाताओं को वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस में दिव्यांग मतदाताओं को वोट देने के लिए ब्रेल लिपि का विशेष प्रावधान है। दिव्यांग एक्सप्रेस ईवीएम के साथ वीवीपैट से लैस है। दिव्यांग मतदाता एप की मदद से पंजीकरण करने के साथ फोटो पहचान पत्र में संशोधन और खुद को मतदाता के रूप में चिह्नित कर सकते हैं। जागरुकता वैन सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी और दिव्यांग मतदाताओं को रैंप और व्हील चेयर सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक करेगी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं की ओर विशेष देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed