फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह जीवन यापन कर रहे कश्मीरी पंडित

अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह जीवन यापन कर रहे कश्मीरी पंडित

विज्ञापन
अपने ही देश में  शरणार्थियों की तरह जीवन यापन कर रहे कश्मीरी पंडित
जम्मू। कश्मीरी पंडित समुदाय अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बिखराव के कारण समुदाय की पहचान खतरे में पड़ गई है। नरसंहार के कारण पंडितों को अपनी जगह छोड़कर दूसरी जगहों में जाकर बसना पड़ा है। पंडितों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। मांगों के हल के लिए पनुन कश्मीर के अध्यक्ष अश्वनी चुरंगू ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी मांग की कि समुदाय के लोग दूर जाने के लिए विवश है। बिखराव को खत्म करने के लिए केंद्रीय नौकरियों में एक हजार पद सृजित किए जाएं। युवा कश्मीरी पंडितों को रोजगार राज्य में दिया जाए। इससे पंडित अपनी मातृभूमि में ही रह सकेंगे। यह सरकार की और से पंडितों के उत्थान के लिए उचित कदम होगा। साथ ही राहत भत्ता प्रति व्यक्ति पांच हजार जबकि प्रति परिवार बीस हजार तक बढ़ाया जाए है। पांच साल में एक बार ही राहत भत्ते में बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री इसे वोट आफ अकाउंट में पेश करें। इससे चुनाव के दौरान अचार संहिता में भी कश्मीरी पंडितों के हित में काम होता रहेगा। पनुन कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन करता रहेगा। जल्द से जल्द पीएम कश्मीरी पंडितों की मांगों को हल करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed