फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्पेशल स्टोरी.. 2.51 लाख नागरिक जम्मू संभाग में पेंशन पर निर्भर

स्पेशल स्टोरी.. 2.51 लाख नागरिक जम्मू संभाग में पेंशन पर निर्भर

Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल स्टोरी.. 2.51 लाख नागरिक जम्मू संभाग में पेंशन पर निर्भर
जम्मू। जम्मू संभाग के 2.51 लाख नागरिकों के जीवन-यापन का एक मात्र जरिया वृद्ध नागरिक पेंशन है। समाज कल्याण विभाग एक हजार रुपये मासिक पेंशन इन्हें दे रहा है। इन सभी के पास आय का कोई भी अन्य जरिया नहीं है।
विज्ञापन

2.51 लाख जम्मूवासियों के अलावा हाल में ही सरकार की स्वीकृति के बाद वृद्ध पेंशन पाने वालों में 15 हजार 717 नागरिकों की संख्या बढ़ने वाली है। सरकार की स्वीकृति के बाद फिलहाल विभाग ने जांच के बाद नवंबर तक 8 हजार 393 नागरिकों को पेंशन स्कीम में जोड़ लिया है। इसमेें राजोरी से सबसे ज्यादा 1360 , रियासी से 1215, डोडा से 1059, पुंछ से 1050, जम्मू 971, उधमपुर से 968, कठुआ से 920 और सांबा से 850 वृद्ध नागरिकों को शामिल किया गया है। विभाग के डीसी भारत भूषण ने बताया कि पुराने मामले, ज्यादा अपंगता व विशेष जरूरतमंदों की पहले पेंशन का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
2.50 लाख अब भी मदद के इंतजार में
विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के सभी संभागों में अब भी 2.50 लाख नागरिकों की पेंशन से जुड़ी एप्लीकेशन पर फैसला नहीं हो पाया है। जम्मू संभाग में भी एक लाख वृद्ध मदद की उम्मीद में हैं। अफसरों का कहना है कि सभी एप्लीकेशन पर सतर्कतापूर्ण जांच की जा रही है, ताकि कोई फर्जीवाड़ा नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनको मिलती है पेंशन
समाज कल्याण विभाग से 60 साल से अधिक व 40 साल की उम्र की विधवा को पेंशन मिलती है, लेकिन इसमें शर्त है कि उसका अन्य आय का जरिया नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed