फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विरोधी पा र्टियां लोगों को कर रहीं गुमराह

विरोधी पा र्टियां लोगों को कर रहीं गुमराह

Sat, 29 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विरोधी पा र्टियां लोगों को कर रहीं गुमराह
‘विरोधी पार्टियां लोगों को कर रहीं गुमराह’
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने गलत आंकड़े पेश करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। चुनाव प्रचार में अब एक-दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा पर कांग्रेस, पैंथर्स पार्टी की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को विरोधी पार्टियां गुमराह कर रही हैं।

पवन खजूरिया ने कहा कि जिस प्रकार उधमपुर में भाजपा के 21 वार्ड के प्रत्याशियों की उधमपुर की जनता ने हौसला आफजाई की है और उनके नामांकन पत्र भरने में अपना पूर्ण सहयोग दिया है, उससे जाहिर होता है कि उधमपुर के बुजुर्ग, महिलाएं व युवाओं का पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशियों के साथ है। यह सब देख विरोधी पार्टियां बौखला गई हैं। इसलिए अब उधमपुर के सांसद, राज्यसभा सांसद और भाजपा के विधायकों के सीडीएफ को लेकर कुछ गलत आंकड़े प्रस्तुत कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टियों की कड़ी निंदा करती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष विकास भारत पच्याला, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार बंटी, रघुनंदन गुप्ता, विनय व विकास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed