{"_id":"5b77242242c792464e176084","slug":"31534534690-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन वक्त में घायल को बचाएंगे ट्रैफिक कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन वक्त में घायल को बचाएंगे ट्रैफिक कर्मी
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सड़क हादसों के दौरान गंभीर रूप से घायलों का अधिक खून बह जाने और तत्काल प्राथमिक चिकित्सा नहीं मिलने से अधिकांश मामलों में पीड़ित की मौत हो जाती है। ऐसी घटनाओं में घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के उद्देश्य से इंडियन रेडक्रास सोसायटी, जम्मू क्षेत्रीय शाखा की ओर से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को फस्ट एड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सिखाया जाएगा कि किस तरह आपात स्थिति में खुद के साथ दूसरों के जीवन को बचाया जा सकता है। कच्ची छावनी रेडक्रास केंद्र पर ट्रैफिक कर्मियों के बैच के लिए शुक्रवार को तीन दिनी फस्ट एड प्रशिक्षण शुरू किया गया।
संभाग के किसी भी हिस्से में तैनात ट्रैफिक कर्मियों को फस्ट एड का प्रशिक्षण देना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। चिकित्सा पहुंचने तक ट्रैफिक कर्मी घायल को फस्ट एड चिकित्सा देकर बचाने की कोशिश करेंगे। इसमें खून का रिसाव रोकने, सांस का प्रवाह आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसी भी घटना के गोल्डन समय में घायल को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा की जरूरत होती है। अगर उसे समय पर ऐसी चिकित्सा मिल जाए तो उसे बचाने के मौके बढ़ जाते हैं। रेडक्रास की ओर से अप्रैल से 9 अगस्त 2018 तक विभिन्न वर्ग के 327 लोगों को फस्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर का एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे शक्ति पाठक के साथ रेडक्रास सोसायटी के सचिव दिनेश गुप्ता ने उद्घाटन किया। शिविर में डॉ. रणभूषण सिंह, डॉ. राजेंद्र थापा, कंचन देवी आदि ने सेवाएं दीं।