{"_id":"5b5386254f1c1b47748b6360","slug":"31532200485-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी के आठ युवा इरफान पठान से सीखेंगे क्रिकेट के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी के आठ युवा इरफान पठान से सीखेंगे क्रिकेट के गुर
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। रियासी के आठ युवा खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन(जेकेसीए) के जारी राज्य स्तरीय क्रिकेट शिविर का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान से क्रिकेट के गुुर भी सीखेंगे।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले दिनों हुई जेकेसीए की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता और उपविजेता रही टीमों को उनके पुरस्कार बांटे गए। प्रतियोगिता का फाइनल नेशनल क्रिकेट क्लब ने रियासी क्रिकेट क्लब को हरा कर जीता था। शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अजय नंदा मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा जेकेसीए जम्मू संभाग के इंचार्ज शाम सढोत्रा, जिला रियासी के इंचार्ज भारत शर्मा और नदीम भट्ट के अलावा भाजपा के जिला उपप्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह मौजूद रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर कुुल आठ खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जो जम्मू में आयोजित होने वाले शिविर में हिस्सा लेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान पठान उन्हें क्रिकेट की बारीकियों की जानकारी देंगे। आठ खिलाड़ियों का चयन अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और उसके बाद के आयु वर्ग में हुआ है।