फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   खराब मौसम ने यात्रियों के फिर पांव रोके

खराब मौसम ने यात्रियों के फिर पांव रोके

Thu, 05 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खराब मौसम ने यात्रियों के फिर पांव रोके
खराब मौसम ने यात्रियों के फिर पांव रोके
विज्ञापन

बालटाल, पहलगाम से यात्रा स्थगित, बेस कैंपों में करीब 26 हजार श्रद्धालु फंसे
राज्यपाल का आज जम्मू का दौरा स्थगित, कैंपों का जायजा लेंगे
बारिश और भूस्खलन से यात्रा ट्रैक पर कई जगह नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। खराब मौसम ने वीरवार को फिर यात्रियों के पांव रोक दिए। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से दूसरे दिन भी यात्रा स्थगित होने से दोनों तरफ करीब 26 हजार यात्री फंसे हुए हैं। जबकि रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक यह संख्या दोगुनी हो गई है। यात्रियों को रोका गया है। नरंतर हो रही बारिश से दोनों यात्रा ट्रैक को कई जगह नुकसान पहुंचा है। जिन्हें युद्धस्तर पर दुरुस्त बनाया जा रहा है। श्राइन बोर्ड और संबंधित जिला प्रशासनों ने इन परिस्थितियों में यात्रियों के लिए सभी प्रकार के उचित प्रबंध करने का दावा किया है। इस बीच आठवें दिन वीरवार को 7540 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक यह आंकड़ा 68202 पहुंच गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को जम्मू का प्रस्तावित दौरा रद कर दिया है। वह शुक्रवार को बालटाल और फारवर्ड कैंपों का जायजा लेंगे।

सोनामार्ग से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बालटाल बेस कैंप में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। खराब मौसम से पैदल यात्रा स्थगित की गई है। बालटाल बेस कैंप में वीरवार को करीब 23 हजार यात्री रुके हुए थे। इसमें शाम तक करीब 2000 से अधिक यात्री बेस कैंप में पहुंचे थे। चापर सेवा से 763 यात्री पवित्र गुफा की ओर दर्शनों के लिए गए। इसमें 504 पुरुष और 259 महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। पहलगाम बेस कैंप में करीब तीन हजार श्रद्धालु रुके हुए हैं। यहां वीरवार को दोपहर तक रुक रुक कर बारिश के बाद मौसम में सुधार हुआ। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में वीरवार को जत्था नहीं भेजा गया। यहां करीब दो हजार श्रद्धालुओं को रोका गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हजारों शिव भक्तों को यात्रा पर नहीं भेजा गया है। शुक्रवार को भी यात्रा भेजने को लेकर संशय बना हुआ है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने कहा कि बेस कैंप, नुनवान और बालटाल में यात्रा रुके होने पर यात्री जारी यात्रा के तहत ही शेड्यूल बनाकर आएं। बालटाल, नुनवान, शेषनाग और पंजतरणी कैंप में खराब मौसम में पहाड़ों से गिरते पत्थर, भूस्खलन से बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed