फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विधानसभा भंग करने की मांग पर निकाली रोष रैली

विधानसभा भंग करने की मांग पर निकाली रोष रैली

Fri, 22 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा भंग करने की मांग पर निकाली रोष रैली
उधमपुर। विधानसभा भंग कर नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग पर पैंथर्स पार्टी ने रोष रैली निकाली। इस दौरान डीसी कार्यालय के बाहर धरना-जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के नेेेताओं ने कहा कि राज्यपाल के पास विशेष अधिकार हैं। वह विधानसभा को भंग कर नए सिरे से चुनाव करवा सकते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को विभिन्न हिस्सों से पैंथर्स नेता व कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय में पहुंचे। यहां सभी ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे राज्य अध्यक्ष व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में रोष रैली निकाली, जो सलाथिया चौक व धार रोड से होकर डीसी कार्यालय पहुंची। यहां सभी ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मनकोटिया ने कहा कि राज्यपाल के पास अनुच्छेद 53 (2) बी के तहत विशेष अधिकार हैं, जिसके तहत वह विधानसभा को भंग कर नए सिरे से चुनाव करवाने की सिफारिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल को विधानसभा को भंग कर नए सिरे से चुनाव करवाने की सिफारिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा-पीडीपी की पूर्व सरकार के कारण राज्य की जनता ने बहुत ज्यादा नुकसान सहा है। इसकी भरपाई करने में ज्यादा समय लगेगा। करीब डेढ़ महीने से पटवारी व आंगनबाड़ी वर्कर्स लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पैंथर्स पार्टी की राज्यपाल से अपील है कि इनकी जायज मांगों को जल्द पूरा कर हड़ताल को समाप्त करवाया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मनकाटिया ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीसी को सौंपा। इस मौके पर संजीत शर्मा, रामपाल भगत, रफीक चंदेल, जगदेव जग्गा, विजय शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed