फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सड़क से नीचे गिरी कार, चालक की मौत

सड़क से नीचे गिरी कार, चालक की मौत

Sun, 14 Jan 2018 09:05 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
सड़क से नीचे गिरी कार, चालक की मौत
- फोटो : DEMO PHOTO

रामबन। रामबन-गूल मार्ग पर शनिवार की शाम करीब सात बजे एक नई कार सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक नई मारुति कार में सवार होकर बलियोत निवासी मनीष सिंह और विजय कुमार मैत्रा-गूल मार्ग से कहीं जा रहा था। अचानक कार मनीष से बेकाबू होकर सड़क से नीचे रामबन-मैत्रा रोड पर जा गिरी। लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त कार से मनीष और विजय को निकाला। मनीष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed