फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   300 promising medal by president

महामहिम के हाथों मेडल पाएंगे 300 होनहार

Mon, 04 Aug 2014 12:57 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
300 promising medal by president

जेयू के 14वें दीक्षांत समारोह में तीन सौ विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र और डिग्री प्रदान की जाएगी। एक सितंबर को होने वाले इस समारोह की तैयारियों जोरों पर हैं।

विज्ञापन


जेयू प्रशासन ने विद्यार्थियों से वेबसाइट पर भी समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन करने को कहा है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी होंगे।
विज्ञापन


जेयू प्रशासन उन विद्यार्थियों की सूची तैयार करने में जुटा है, जिन्हें मेडल, प्रशस्तिपत्र और डिग्री दी जानी है।

छात्रों से वेबसाइट पर भी आवेदन करने को कहा

300 promising medal by president

कुल तीन सौ छात्रों में से प्रिंसिपल पन्ना लाल मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए इकॉनामिक्स के आठ, डा. एन दासारथी मेमोरियल पुरस्कार के लिए जियोलॉजी के आठ, मेट यूनिवर्सिटी फाउंडेशन बाबा गुलाम शाह गोल्ड मेडल के लिए उर्दू के आठ, राजीव नाज मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए अंग्रेजी के आठ मेडल दिए जाएंगे।

हिज होलिनेस शंकराचार्य स्वामी आश्रम गोल्ड मेडल के लिए संस्कृत के आठ, वेरिन्दर गोयल मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए एमबीबीएस (आई एंड ईएनटी) के ग्यारह, डा. रुकमनि देवी मीरपुर गोल्ड मेडल के लिए एमबीबीएस के आठ, जेआर सेठी मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए एमबीबीएस के नौ मेडल दिए जाएंगे।

वहीं महिमावती अनिल जैन गोल्ड मेडल के लिए एमबीबीएस के आठ, लक्ष्मी शिवनाथ मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए डोगरी और अंग्रेजी के आठ, डाक्टर कृष्ण मोहन मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए हिस्ट्री के नौ छात्रों को चुना जाएगा।

मेडल के साथ मिलेंगे प्रशस्ति-पत्र

300 promising medal by president

प्रो. बद्रीनाथ शर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए केमिस्ट्री के आठ, डा शक्ति बाला मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए गणित के आठ, श्रीमती ईशविन्दर महाजन मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए एमबीए के 16, डा. सरला देवी साहनी मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए एमबीबीएस की महिला श्रेणी के आठ छात्रों के नाम चयनित होंगे।

जबकि डा. नानक चंद मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए एमबीबीएस के आठ, जस्टिस बोध राज साहनी मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए एलएलबी के आठ, निखिल बरू मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए मेडिसिन के दस का चयन होगा।

निखिल बरू मेमोरियल गोल्ड मेडल के लिए सर्जरी के दस, द जम्मू कश्मीर बैंक लिमिटेड गोल्ड मेडल के लिए बी. कॉम के आठ, द जम्मू कश्मीर बैंक सिल्वर मेडल के लिए बी. कॉम के आठ, डा एलसी खुल्लर मेमोरियल नकद पुरस्कार के लिए एम कॉम के सत्रह और एडवोकेट रामनाथ बलगोत्रा नकद पुरस्कार के लिए एलएलबी के आठ छात्रों की सूची तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed