फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   300 new sessional schools started in Jammu and Kashmir for the students of Gujjar Bakarwal community

जम्मू-कश्मीर: गुज्जर-बकरवाल समुदाय के छात्रों के लिए 300 नए सीजनल स्कूल शुरू, कुल संख्या हुई 1900

Mon, 30 Aug 2021 11:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 11:58 AM IST
सार

इन स्कूलों में 32544 बच्चे पंजीकृत हैं। यह सीजनल स्कूल छह महीने के लिए स्थापित होते हैं। समुदाय के लोगों के पलायन के बाद यह बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
300 new sessional schools started in Jammu and Kashmir for the students of Gujjar Bakarwal community
गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में गुज्जर-बकरवाल समुदाय के बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए शुरू किए गए सीजनल सेंटरों की संख्या में सरकार ने बढ़ोतरी की है। चालू वित्त वर्ष में समग्र शिक्षा विभाग ने 300 नए सीजनल स्कूलों को शुरू किया है। अब इनकी संख्या बढ़कर 1900 हो गई है। इस कदम से समुदाय के बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिलेगी। सरकार ने इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के वेतन को भी दस हजार रुपये तक बढ़ाया है। 

विज्ञापन


गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोग हर छह महीने में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पलायन करते हैं। इससे समुदाय के बच्चों को पर्याप्त शिक्षा नहीं मिल पाती। बच्चों के भविष्य की चिंता को देखते हुए सरकार ने मोबाइल स्कूल और सीजनल सेंटर की कवायद शुरू की थी, जो काफी उपयोगी साबित हुई। सरकार अब इस कवायद को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत ही 300 नए सीजनल स्कूलों को शुरू किया गया है। इन स्कूलों में 1748 शिक्षक हैं, जिन्हें एजुकेशनल वॉलियंटर्स कहते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराया एक आतंकवादी    
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा निदेशक दीप राज ने बताया कि 300 सीजनल स्कूल बढ़ाए गए हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा समुदाय के बच्चों तक पहुंचा जा सकेगा। सरकार के आश्वासन के तहत इन स्कूलों में पढ़ाने वाले एजुकेशन वॉलियंटर्स के वेतन को चार हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed