{"_id":"5f70ec2f6fa6cd1a6869d7c0","slug":"300-doctors-to-give-telemedicine-consultation-to-fight-corona-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में कोरोना से लड़ने के लिए 300 डॉक्टर मुफ्त में देंगे टेलीमेडिसिन परामर्श, टोल फ्री नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में कोरोना से लड़ने के लिए 300 डॉक्टर मुफ्त में देंगे टेलीमेडिसिन परामर्श, टोल फ्री नंबर जारी
Mon, 28 Sep 2020 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
telemedicine
- फोटो : datalab
जम्मू-कश्मीर में कोविड 19 से संक्रमित रोगियों की मदद के लिए दुनिया भर के 300 डॉक्टरों ने निशुल्क टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा शुरूकरने का निर्णय लिया है। डायल ए डॉक्टर नाम के इस कार्यक्रम के तहत दुनिया भर के 300 से अधिक डॉक्टर मरीजों को स्वैच्छिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
एहसास इंटरनेशनल एंड दर्द वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव हाकिम मोहम्मद इलियास ने कश्मीर हेल्थ केयर सपोर्ट ग्रुप के सहयोग से इस सेवा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना के प्रभाव और मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे को देखते हुए हमने डायल ए डॉक्टर कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसमें लोगों को अपने घरों के बाहर निकले बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परामर्श और सेवाएं मिल सकेंगी। संस्था के चेयरमैन तबस्सुम गिलानी ने बताया कि समय पर समस्याओं का निपटान सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मचारियों द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए एक टोल फ्री नंबर 18008892729 जारी किया गया है।
विज्ञापन
