फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   30 illegal structures demolished

Jammu News: डेढ़ दशक बाद 30 अवैध कब्जों को ढहाया, चार कनाल जमीन अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
30 illegal structures demolished
जम्मू। रेलवे स्टेशन के निकट मंगल मार्केट और वैष्णवी धाम के पीछे जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की चार कनाल बेशकीमती सरकारी जमीन पर 30 कब्जों को पुलिस की मौजूदगी में हटा दिया गया। करीब डेढ़ दशक बाद भूमि को कब्जे में लिया गया। कोर्ट के आदेश पर जेडीए के डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट गरबी राशिद की अध्यक्षता में टीम की शुरुआती कार्रवाई का अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया। पुलिस ने उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से खोखे और ढाबों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पांच बजे जेडीए की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताने की कोशिश की लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली। मंगल मार्केट में बने खोखों और ढाबों को लेकर लंबे समय से कोर्ट में विवाद चल रहा था। कोर्ट में जेडीए की जमीन को अपना बताते हुए दो व्यक्तियों ने अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा था। कब्जाधारियों ने कब्जे को वैध कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। अदालत के निर्देश के बाद जब सक्षम प्राधिकारी ने जांच की तो देखा कि यह कब्जा अवैध है और जमीन जेडीए की है।
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर अवैध निर्माण को गिराने का फैसला लिया गया। कार्रवाई से पहले वाइस चेयरमैन ने डीसी और एसपी से संपर्क करके पुलिस की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई के एक दिन पहले बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सूर्य उदय से पहले करना ठीक होगा, क्योंकि दिन निकलने के बाद अगर कार्रवाई होती है तो विरोध करने वालों की संख्या अधिक हो सकती थी। योजना के अनुसार टीम जेसीबी व कर्मचारियों के साथ मंगल मार्केट और वैष्णवी धाम के पीछे पहुंची और अवैध कब्जों को उखाड़ फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
छिन गया रोजगार
मंगल मार्केट और वैष्णवी धाम मुख्य सड़क के किनारे खोखे बनाकर कारोबार कर रहे लोगों ने मांग की कि नुकसान को देखते हुए पुनर्वास के लिए प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था कराए। उन का कहना है कि वे सालों से यहां आजीविका चला रहे थे, अचानक कार्रवाई होने से रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
--------
कोर्ट के दांव-पेंच में उलझा था मामला
अतिक्रमणकारियों का बड़ा हथियार कानूनी दांव पेंच था। जेडीए जब भी किसी अवैध निर्माण को गिराने की कोशिश करता है तो कब्जाधारी अदालत से स्टे ले आते थे। उचित पैरवी न होने के कारण मामले सालों-साल लटके रहे। इस बीच जमीन पर कब्जा और मजबूत होता गया। जेडीए का प्रवर्तन दस्ता भी मूकदर्शक है। जब निर्माण पूरी तरह पक्का हो जाता है या जमीन पर लोग बस जाते हैं तब विभाग कागजी नोटिस जारी करता है। सिद्दड़ा, बठिंडी, त्रिकुटा नगर, ग्रेटर कैलाश, रूप नगर, जानीपुर, कुंजवानी और नरवाल बाईपास में तो जेडीए के पास अपनी ही जमीन का स्पष्ट रिकॉर्ड या डिमार्केशन (सीमांकन) तक नहीं है। इसका फायदा भू माफिया उठा रहे हैं।

----------
सरकारी जमीन सार्वजनिक धरोहर है और इसकी रक्षा करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। आम जनता से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने से बचें और सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
- डॉ. रूपेश कुमार, वाइस चेयरमैन, जेडीए।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed