{"_id":"58e71bc94f1c1b68625b458c","slug":"3-troops-martyrd-in-batalik-sector-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन में दबे 3 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन में दबे 3 जवान शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
एवलांच में शहीद हुए जवान
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन में दबे 5 जवानों में से 3 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बटालिक सेक्टर में हुए हिमस्खलन में बीते रोज सेना के 5 जवान दब गए थे। इस घटना के तुरंत बाद सेना के जवानों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाते हुए 2 जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया था।
विज्ञापन
बीते रोज से ही सेना के जवान अन्य तीन जवानों की तलाश में जुटे थे पर तमाम कोशिशों के बावजूद इन जवानों को बचाया न जा सका। जानकारी के मुताबिक राहत कार्य में जुटे जवानों को इन तीनों जवानों के शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मृत तीनों जवान बिहार राज्य के रहने वाले हैं जो कि लद्दाख जिले के बटालिक सेक्टर में तैनात थे। गौरतलब है कि इससे पूर्व कश्मीर के जिले बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी जनवरी में आए एक बर्फीले तूफान में दबकर सेना के कई जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन