{"_id":"5dd3a82b8ebc3e54eb2a8283","slug":"3-trains-coming-to-jammu-canceled-from-december-to-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल पर धुंध का प्रकोप, दिसंबर से जनवरी तक जम्मू आने वाली ये ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पर धुंध का प्रकोप, दिसंबर से जनवरी तक जम्मू आने वाली ये ट्रेनें रद्द
Tue, 19 Nov 2019 02:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में रेलवे के सामने ठंड के सीजन में धुंध की चुनौती फिर खड़ी हो गई है। उत्तर रेलवे ने दिसंबर से कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसमें जम्मू रेलवे स्टेशन पर आने वाली तीन ट्रेनें दिसंबर से जनवरी तक के लिए रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों में जम्मू-बठिंडा, जम्मू- हरिद्वार और जम्मू-श्री गंगानगर शामिल हैं।
विज्ञापन
20 दिसंबर से 31 जनवरी तक साप्ताहिक ट्रेन 14502-जम्मू-बठिंडा ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक गाड़ी नंबर 14606, जम्मू-हरिद्वार और 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक गाड़ी नंबर 14714, जम्मू-श्री गंगानगर रद्द रहेगी।
विज्ञापन
जम्मू आने वाली ट्रेनें तय समय से देरी से पहुंच रही हैं
ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। धुंध के कारण ट्रेनों के परिचालन का काफी असर पड़ता है। धुंध के मौसम को देखते हुए रेलवे कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द करता है। हालांकि अब तक धुंध का खास असर देखने को नहीं मिला।
जम्मू रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें अपने तय समय से देरी से तो पहुंच रही हैं, लेकिन उनके देरी से पहुंचने का कारण धुंध नहीं है। दिसंबर महीने से सर्दी बढ़ जाएगी जिसमें धूंध शुरू हो जाती है। इस दौरान रेलवे अपनी ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस भी लगाता है।
जम्मू रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें अपने तय समय से देरी से तो पहुंच रही हैं, लेकिन उनके देरी से पहुंचने का कारण धुंध नहीं है। दिसंबर महीने से सर्दी बढ़ जाएगी जिसमें धूंध शुरू हो जाती है। इस दौरान रेलवे अपनी ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस भी लगाता है।