{"_id":"57d4eac94f1c1b5d78319034","slug":"3-terrorist-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LoC पर तीन सेक्टरों में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, अब तक 4 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर तीन सेक्टरों में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, अब तक 4 आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
encounter
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में एलओसी पर आतंकियों ने रविवार सुबह तीन सेक्टरों में एक साथ घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान सेना और आतंकियों में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए। आतंकियों ने नौगाम, गुरेज और टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह आतंकियों के दल ने नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। एलओसी की फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों ने आतंकियों को घुसपैठ करते देख लिया और उन्हें समर्पण के लिए कहा।

आतंकियों से चार राइफलें बरामद
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें चार विदेशी आतंकी ढेर हो गए।
आतंकियों के पास से चार हथियार बरामद हुए हैं। इसके साथ ही आतंकियों ने गुरेज और टंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश की।
वहां भी आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों जगहों पर तीन से चार आतंकियों के होने की संभावना जताई जा रही है।

घाटी में हालात खराब करने की साजिश
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि मौजूदा समय में घाटी में हालात खराब चल रहे हैं। इसके साथ ही मुठभेड़ में आतंकियों के मरने की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है।
अगर मौजूदा हालात को देखा जाए तो घाटी में आतंकियों की संख्या दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। आतंकी संगठन स्थानीय युवाओं को भी भर्ती करने में असफल हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं।
जानकारों का मानना है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले आतंकी संगठन ज्यादा से ज्यादा संख्या में आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाना चाहते हैं, ताकी घाटी का माहौल खराब किया जा सके।