{"_id":"795b7447d89496acbc6f5b2a4bd21db4","slug":"3-narcotic-smugglers-arrested-with-heroin-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को बेचते थे हेरोइन, धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को बेचते थे हेरोइन, धर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Dec 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 3 हेरोइन स्मगलरों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 3 लाख 76 हजार रूपए की हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसपी दक्षिण शाहजाद सलारिया ने बताया कि तीनों को शास्त्रीनगर चौक से पकड़ा गया है, जिन्हें गांधीनगर पुलिस थाने में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि तीनों को पुलिस ने रूटीन चैकिंग के दौरान पकड़ा है, तीनों मारूति 800 कार से जा रहे थे।
तीनों से तीन पैकेट बरामद किए गए जिसमें 47 ग्राम हेरोइन सिल्वर फोइल के साथ मिली है। तीनों की पहचान अनिल कुमार उर्फ चुचू, अनिल कमार उर्फ जॉनी, अमनदीप सिंह उर्फ गौरव निवासी आरएसपुरा हुई है।
विज्ञापन
तीनों ने बताया कि वह छात्रों मुख्यतः लड़कियों को ड्रग्स बेचते थे। तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि मामले की अभी जांच की जा रही है।