किश्तवाड़: वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग से मढ़वा की ओर आ रहा वाहन (टाटा सूमो) वाहन किश्तवाड़ के पासर पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मंगलवार देर शाम हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन जख्मी हो गए। घायलों को बुधवार सुबह हेलीकाप्टर से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार टाटा सूमो (जेके 02एफ-6032) अनंतनाग से मढ़वा की ओर जा रही थी। किश्तवाड़ के नजदीक पासर पुल के पास सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की खबर स्थानीय लोगों को पता चलती तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में मोहम्मद अब्बास, जरीफा बेगम और शहनाज बेगम सभी निवासी मढ़वा शामिल हैं।
वाहन फिसलने से दुर्घटना हुई है
सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। पीसीआर किश्तवाड़ का कहना है कि घायल इफरोज अहमद, मोहम्मद रमजान और खुर्शीद अहमद का उपचार घटनास्थल के नजदीकी गांव में ही किया गया।
बुधवार सुबह हेलीकाप्टर से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन फिसलने से दुर्घटना हुई है। बर्फबारी के कारण यहां फिसलन अधिक है।
सिंथन टॉप मार्ग के बंद होने से भी घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ नहीं लाया जा सका। इसके बाद हेलीकाप्टर बुलाकर जम्मू ले जाना पड़ा।