{"_id":"e6e604d756a6afac9f3e553478c3eaf1","slug":"3-kashmiris-injured-in-houthi-shelling-in-saudi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में मोर्टार हमले में तीन कश्मीरी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में मोर्टार हमले में तीन कश्मीरी घायल
एजेंसी/रियाद
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब में यमन के हूथी विद्रोहियों की ओर से रविवार को समता शहर में मोर्टार दागने से एक और भारतीय की मौत हो गई। जबकि हमले में तीन अन्य भारतीय घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
तीनों घायल जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। सऊदी गजट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोही समता जनरल हॉस्पिटल के पास मोर्टार से हमले कर रहे थे।
इसमें जम्मू-कश्मीर के रहने वाले मुनीर अहमद, सगीर अहमद और वालिद अहमद इस घटना में घायल हो गए। वहीं मोबाइल की दुकान में काम करने वाले केरल के विष्णु की मौत हो गई।
विज्ञापन