फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 jawans killed in encounter with militants in handwara

कश्मीरः मुठभेड़ में मारा गया 1 आतंकी, 4 जवान शहीद

Mon, 05 Oct 2015 12:24 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
3 jawans killed in encounter with militants in handwara

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक अन्य मुठभेड़ में सेना ने कुपवाड़ा के लोलाब में एक आतंकवादी को मार गिराया है।

विज्ञापन


हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ देर रात से चल रही है। इलाके में सेना को कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना पिछले दो दिनों से सर्च अभियान चला रही थी।
विज्ञापन


दो दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान कल रात को हंदवाड़ा से सात किलोमीटर दूर तिलपात्रेन फारेस्ट एरिया में सेना ने आतंकियों के एक समूह को घेर लिया।

इसके बाद दोनों ओर से धुंआधार फायरिंग शुरु हो गई। इस दौरान सेना के चार जवान शहीद हो गए।

आतंक‌ियों के खोज के ल‌िए लगे हेलीकॉप्टर

3 jawans killed in encounter with militants in handwara

सेना और आतंक‌ियों के बीच फ‌िलहाल मुठभेड़ जारी है। सेना ने पूरे जंगल को घेर रखा है। जगंल घना होने की वजह से सेना को काफी मुश्किल हो रही है। इसके ल‌िए सेना कुछ और टुकड़‌ियों को सर्च आपरेशन में लगा द‌िया है।

जंगल में छ‌िपे आतंक‌ियों के खोज के ल‌िए सेना हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल कर रही है। सेना ने पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर खोज अभ‌ियान चलाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर कुपवाड़ा ज‌िले के ही लोलाब के दरपोरा फोरेस्ट एर‌िया में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार ग‌िराया है।

सेना की 28 आरआर और 9 पैरा ने कल रात इस इलाके को घेर ल‌िया था। इसके बाद इस इलाके में भी मुठभेड़ शुरु हो गई थी। सेना इस पूरे इलाके में खोज अभ‌ियान चलाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed