फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   3 army personal injured in firing from pakistan

पाकिस्तान की गोलाबारी में भारतीय सेना के 3 जवान घायल

Thu, 06 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 06 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
3 army personal injured in firing from pakistan
Indian Army - फोटो : File Photo
पुंछ जिले की मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ  से सीजफायर उल्लंघन कर की गई गोलाबारी वीरवार तड़के तक जारी थी। गोलाबारी में देर रात भारतीय सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए एयरलिफ्ट कर सेना के उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया। जबकि एक का राजोरी स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर गोलाबारी हो रही है । पाकिस्तान की ओर से कल भारतीय सेना की दो दर्जन से अधिक चौकियों पर गोलाबारी हुई थी । करीब 48 किलोमीटर की भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान की सेना की ओर से गोलाबारी करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया था । 
विज्ञापन

घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया

3 army personal injured in firing from pakistan
हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी मोर्टार से गोलाबारी में मनकोट सेक्टर के सोनागली में तैनात भारतीय सेना की 15  महार रेजीमेंट की अग्रिम चौकी पर सिपाही श्रीधर, नायक दिनेश गोस्वामी और नायक धन्नू कुमार घायल हो गए। इन्हें गोलाबारी के बीच वहां से निकाल कर मनकोट शिविर में लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद दो जवानों श्रीधर और दिनेश को वीरवार सुबह पौने 10 बजे एयरलिफ्ट कर सेना के उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया। पाक सेना की गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना द्वारा दागे गए मोर्टारों से पाक सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। 
 

30 किलोमीटर तक सुनाई दी फायरिंग की आवाज

3 army personal injured in firing from pakistan
मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान सेना की ओर से मेंढर के मनकोट सेक्टर के बलनोई से सोनागली के सभी भारतीय अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी हुई थी । जिसका भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा गया । पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार से कुछ मकानों को नुकसान भी हुआ है ।

इस बीच पाकिस्तान की तरफ से कुछ मोर्टार ग्रामीण क्षेत्रों में भी गिरे हैं। लेकिन जानमाल के नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पाकिस्तान की गोलाबारी इतनी तेज थी कि 30 किलोमीटर के इलाकों में भी आवाजें साफ सुनाई दे रहीं थीं । मनकोट सेक्टर से बलनोई के सोनगली के बीच की कुल दूरी करीब 48 किलोमीटर है ।

इस इलाके में भारतीय सेना की कुल 15 चौकियां हैं जिनपर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed