{"_id":"5ea7dfa88ebc3e906c6ee809","slug":"2g-service-on-mobile-internet-extended-till-may-11-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः 4-जी का इंतजार, मोबाइल इंटरनेट पर 2-जी सेवा 11 मई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः 4-जी का इंतजार, मोबाइल इंटरनेट पर 2-जी सेवा 11 मई तक बढ़ी
Tue, 28 Apr 2020 01:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं नहीं मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने 11 मई तक 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा ही जारी रखने का फैसला किया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भड़काऊ वीडियों को अपलोड, डाउनलोड करने और उसके प्रसारण पर रोक लगाने, फर्जी खबरों व अफवाहों को फैलने से रोकने, घुसपैठ-आतंकी गतिविधियां रोकने व सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की नापाक साजिश को मात देने के लिए यह रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में आतंकी घटनाएं बढ़ने, नए आतंकी संगठन की सक्रियता, पाकिस्तान की ओर से आतंकी संगठनों में भर्ती व घुसपैठ की कोशिश को देखते हुए भी हाई स्पीड इंटरनेट पर रोक जरूरी है। फिलहाल, 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन