{"_id":"ee5db9136c9483677216bf0d7d0a3282","slug":"29-arrested-in-bandipora-before-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीपोरा में 29 लोगों को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीपोरा में 29 लोगों को हिरासत में लिया गया
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 12 Nov 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में चुनाव के दौरान माहौल खराब किए जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बांदीपोरा जिले में 29 लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। बतां दे कि जम्मू कश्मीर में पांच चरण में होने वाले विधान सभा चुनाव के पहले चरण में ही पुलिस ने यह कदम उठाया है। इसकी जानकारी पुलिस के आला अफसरों ने दी। इस संबंध में आईजी कश्मीर एजी मीर ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक भी की है।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान शांतिपूर्वक माहौल में कोई खलल न डाल सके, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स जहां पर मंगवाई गई है। वहां प्रदेश पुलिस को भी सक्रिय किया गया है। यही नहीं, एहतियात के तौर पर बांदीपोरा के 29 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही साफ कर दिया गया है कि चुनाव के दौरान किसी भी शख्स को माहौल खराब करने या किसी प्रकार का फसाद करवाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बांदीपोरा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें गुरेज, बांदीपोरा और सोनावरी शामिल है। यहां 25 नवंबर को मतदान होगा। इसके अलावा आईजी मीर ने सुरक्षा इंतजाम देखने के मद्देनजर बांदीपोरा का दौरा किया तथा सारी व्यवस्था की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को उचित इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं। उच्च अधिकारियों बैठक में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आर्मी और सीआरपीएफ कमांडेंट ने गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया है।