अनपढ़ से अपराधी तक बनना चाहते हैं MLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिसंबर को रियासत में दूसरे चरण का चुनाव होना है। चुनाव में 18 विधानसभा सीटों पर 175 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
चुनाव से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं आपके प्रत्याशियों के बारे में जरूरी जानकारी ताकि अपना नुमाइंदा चुनने से पहले आपको यह याद रहे कि जिसके बैलेट पर आप बटन दबाने जा रहे हैं आखिर वो है कैसा।
महिलाओं को राजनीति में आना चाहिए। सभी पार्टियां महिलाओं की राजनीति में भागीदारी की हिमायत करती हैं लेकिन दूसरे चरण में 175 प्रत्याशियों में से केवल आठ ही महिला उम्मीदवार है।
जानिए, कितने पढ़े लिखे हैं आपके नेता
इन 175 प्रत्याशियों में से 97 प्रत्याशी ऐसे हैं जो कॉलेज तक नहीं गए हैं। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए नामांकन पत्र से पता चलता है कि चुनावी समर में भाग्य आजमाने जा रहे 28 प्रत्याशी स्कूल ड्रॉप आउट हैं वहीं नौ ने तो कभी स्कूल का मुंह ही नहीं देखा है।
दो प्रतयाशी पांचवी पास हैं जबकि 26 आठवीं तक पढ़े हैं और 30 ने दसवीं पास की है। 30 ने इंटर पास की है तो 18 ऐसे हैं जिन्होंने सामान्य ग्रेजुएशन की है और 26 ने अलग-अलग विषयों में प्रोफेशनल डिग्री हासिल की है।
खास बात है कि 25 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट हैं, इनमें से दो ने पीएचडी की है।
करोडपतियों की भी कमी नहीं है यहां
175 में से 55 प्रत्याशी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं और इन सभी ने अपनी संपत्ति कम से कम एक करोड़ घोषित की है। इनमें गुल अरनास से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप राज दूबे 14.1 करोड़ के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।
वहीं अन्य पांच प्रत्याशी जिनमें पूर्व अलगवावादी नेता सज्जाद गनी लोन भी शामिल हैं, ने अपनी संपत्ति दस करोड़ से ज्यादा बताई है।
कश्मीर की हंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे लोन ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति 13.98 करोड् घोषित की है, उनके पास 38.5 लाख की चल संपत्ति है।
चौंकाने वाली बात ये है कि 11 प्रत्याशियों ने अपने आप को पूरी तरह गरीब घोषित किया है। उन्होंने नामांकन पत्र में लिखा है कि उनके पास कुछ नहीं है।
वहीं पांच प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने अपने आप को एक करोड़ से ज्यादा राशि का कर्जदार बताया है।
अपराधी भी हैं चुनावी रेस में शामिल
175 में से नौ के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। छह ऐसे प्रत्याशी है जिनमें खिलाफ गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जैसेकि अपहरण, दंगा, फर्जीवाड़ा आदि।
उधमपुर से पैथर्स पार्टी के बलवंत सिंह मनकोटिया के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही मनकोटिया पर दंगा कराने का मुकदमा भी दर्ज है।
बलवंत के साथ ही रियासी से उम्मीदवार उनके साथी बलवान सिंह, मेंढर से भाजपा उम्मीदवार जुल्फकार हुसैन खान और हंडवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी एजाज़ अहमद सोफी पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इन सभी पर धोखाधड़ी, डराने धमकाने जैसे मामले दर्ज हैं।