{"_id":"a9546db5fc00d456def1f796133bb6ee","slug":"27th-safety-week-in-jammu-from-10-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार सेफ्टी वीक में होगा कुछ खास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सेफ्टी वीक में होगा कुछ खास
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Dec 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल आयोजित होने वाला रोड सेफ्टी वीक 2016 में दस जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा। यह 27वां वीक होगा। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता लाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को परिवहन आयुक्त ने इसे लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। विभागों के अधिकारियों से कहा कि मैन पावर मशीनरी को सक्रिय कर लें, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस बाइक रैली, स्कूलों कालेजों में संगोष्ठी, चित्रकारी प्रतियोगिता, चालकों के लिए हेल्थ चैकअप, रक्तदान शिविर आदि रोड सेफ्टी वीक का हिस्सा रहेंगे।
इस साल का रोड सेफ्टी वीक (रोड सेफ्टी, टाइम फार एक्शन विषय) पर आधारित रहेगा। रोड सेफ्टी से जुड़े तमाम वर्गों में इसे लेकर व्यापक जागरूकता लाने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों से परिवहन आयुक्त परवेज अहमद खातिब ने कहा कि सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इसका आयोजन करें।
आरटीओ कार्यालय जम्मू में इसे लेकर रोड सेफ्टी सेल भी गठित किया गया है। यहां पर संबंधित विभाग संपर्क कर आयोजन की जानकारी ले सकते हैं।
परिवहन आयुक्त ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह आपसी तालमेल बनाकर इसके आयोजन को सफल बनाएं।