फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2625 pilgrims issued tokens

दिक्कतें आए हजार, पहुंचेंगे जरूर बाबा बर्फानी के दरबार

Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
2625 pilgrims issued tokens
बाबा बर्फानी के भक्त - फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए वीरवार को 2625 श्रद्धालुओं को टोकन जारी कर दिए गए हैं। ये श्रद्धालु अब यात्रा के लिए दस जुलाई को पंजीकरण करवा सकेंगे और अपनी यात्रा को सुगम बना सकेंगे।
विज्ञापन


संगम रिजोर्ट में टोकन लेने वालों की संख्या रोजाना हजारों में पहुंच रही है, कई कठिनाइयों के बावजूद भोले के भक्तों में उत्साह बना हुआ है। भक्तों का कहना है कि दिक्कतें आएं हजार, फिर भी पहुंचेंगे भोले बाबा के दरबार।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। हालांकि जम्मू में श्रद्धालुओं को टोकन लेने से लेकर यात्री निवास से यात्रा आगे बढ़ाने तक खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरमी में लंबी कतारों में श्रद्धालु घंटों तक खड़े होने को मजबूर हो रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से रोजाना से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए टोकन दिए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु एक तय तारीख हासिल करने के बाद अपना पंजीकरण बिना किसी अड़चन के करवा सकें और यात्री निवास से अपनी यात्रा को सुचारु बना सकें।


वीरवार को भी महिलाओं सहित पुरुषों और बुजुर्ग की लंबी कतारें लगी थीं, एकाएक श्रद्धालुओं को टोकन जारी किए जा रहे हैं। एसडीएम गुरुमुख सिंह के मुताबिक देर शाम तक श्री अमरनाथ यात्रियों को 2625 टोकन जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को कम से कम दिक्कतें हों।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed