रामजान में खरीदी जाएगी अतिरिक्त 250 मेगावाट बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र रमजान के महीने में बिजली की मांग को बढ़ने और जम्मू में गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बिजली विभाग को अतिरिक्त 250 मेगावाट बिजली खरीदने के वीरवार को आदेश जारी किए।
मुख्यमंत्री मुफ्ती सईद ने वीरवार को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, बिजली राज्य मंत्री मोहम्मद अशरफ मीर, मुख्य सचिव इकबाल खांडे, योजना विभाग के प्रधान सचिव बीआर शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बीबी व्यास व अन्य संबंधित अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में अतिरिक्त बिजली खरीद करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में खासतौर से सेहरी और इफ्तार के दौरान बिजली की मांग बढ़ती है। ऐसे में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गर्मी के मौसम में जम्मू में बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए भी बिजली आपूर्ति में सुधार लाने को कहा।
लद्दाख में सोलर पावर प्रोजेक्ट
मुफ्ती ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह बिजली कटौती का शेड्यूल निर्धारित करें। बिना शेड्यूल के बिजली कटौती न की जाए। उन्होंने बिजली बर्बादी खासतौर से चोरी रोकने और बिजली राजस्व एकत्रित करने में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर बिजली विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 2014 की बाढ़ में करीब 170 करोड़ के बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। ढांचे की बहाली की दिशा में लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री को लद्दाख डिवीजन में 7500 मेगावाट की सोलर पावर की क्षमता को नेशनल सोलर मिशन के तहत 2000 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर पहले चरण में दो हजार मेगावाट के उत्पादन की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई।