फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   25 loaded relief supplies trucks blocked

राहत सामग्री वाले ट्रकों को क्यों किया जा रहा तंग?

Wed, 24 Sep 2014 11:29 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
25 loaded relief supplies trucks blocked

सोमवार को राहत सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों को रियासत के प्रवेश द्वार लखनपुर में सुरक्षा जांच के लिए रोका लिया गया। देर शाम तक राहत सामग्री से लदे 25 ट्रकों का काफिला सुरक्षा जांच के चलते टोल प्लाजा पर ही रुका हुआ था। घंटों टोल प्लाजा पर फंसे रहने से ट्रक चालक और राहत सामग्री भेजने वाले भी खासे हलकान हुए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक्सईएन और कामर्शियल टैक्स विभाग को नई औपचारिकताओं से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बाहरी राज्यों से आने वाले राहत सामग्री से भरे वाहनों की न सिर्फ दस्तावेजों की जांच करवानी होगी, बल्कि वाहन में रखे सामान की भी जांच की जाए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रियासत में ट्रक दाखिल करने से पहले प्रवेश द्वार पर संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट का प्रमाणिकता पत्र भी दिखाना अनिवार्य होगा।

जिला मजिस्ट्रेट का प्रमाणिकता पत्र हुआ अनिवार्य

25 loaded relief supplies trucks blocked

एक्साइज विभाग के डीसी मुश्ताक अहमद ने बताया कि कठुआ जिला मैजिस्ट्रेट का आदेश मिलने के बाद से ट्रकों को जांच के लिए रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कोई वाहन राहत सामग्री लेकर बाढ़ प्रभावितों के लिए जाना चाहता है, तो राज्य के संबंधित जिला मैजिस्ट्रेट की ओर से मिला प्रमाणिकता का पत्र भी दिखाना अनिवार्य होगा।

इसी तरह दूसरे विकल्प के अनुसार राहत सामग्री जहां भेजी जा रही है, उस जिले के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए सामान की जरूरत संबंधी पत्र की भी अनिवार्यता है। इन शर्तों को पूरा न कर पाने वाले वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इस नई औपचारिकता के चलते लखनपुर में फंसे ट्रक चालक बेबस नजर आए।

उन्होंने कहा कि कोई दिल्ली से आया है, तो कोई अमृतसर से। राहत सामग्री के सामान से भरे ट्रक वापस लेकर जाने से बेहतर है कि प्रशासन लखनपुर में ही सामान की अनलोडिंग करवाए और उन्हें वापस भेज दे। चाहे तो प्रशासन राहत सामग्री को अपने स्तर पर ही प्रभावितों तक पहुंचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed