फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   25 lakh fruit plants to be planted this year

जम्मू संभाग में इस वर्ष लगाए जाएंगे रिकार्ड 25 लाख फलदार पौधे

विज्ञापन
25 lakh fruit plants to be planted this year
अखनूर/जम्मू। जम्मू संभाग में बागवानी को बड़ा उछाल देने के लिए सरकार उच्च घनत्व विधि में 25 लाख फलदार पौधे लगवाएगी। अखनूर में बागवानी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह जम्मू संभाग में बागवानी क्षेत्र का सबसे बड़ा लक्ष्य है जिसे बागवानों के सहयोग से हासिल किया जाएगा। 14 से 20 जुलाई तक प्रस्तावित बागवानी सप्ताह में पौधरोपण से लेकर बागवानी से जुड़ी हर गतिविधि को तकनीक से जोड़ने और उत्पादों को बाजार दिलाने पर ध्यान दिया जाएगा। एलजी ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा।
विज्ञापन

एलजी ने आरएस पुरा चकरोई में 100 एकड़ भूमि पर मेगा हाई डेंसिटी प्लांटेशन नर्सरी का नींव पत्थर रखा। चिनाब दरिया से सटे भोबरया गांव में पौधरोपण अभियान शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि पहले न्यूनतम 4 कनाल भूमि पर ही बागवानों को पौधरोपण पर सब्सिडी मिलती थी। अब यह सीमा हटा दी गई है। रामबन जिले में एलोवेरा के 1.20 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। डोडा व रामबन में स्ट्रॉबेरी के 42 लाख व जैतून के 67,500 पौधे लगाए जाएंगे। संवाद/ब्यूरो
विज्ञापन

---
केंद्र की 64 योजनाएं बदलेंगी तस्वीर
एलजी ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना में जम्मू-कश्मीर का प्रदर्शन देश के पांच सर्वश्रेष्ठ जिलों में शामिल है। केंद्र की 64 योजनाओं से किसानों और बागवानों की तकदीर बदलेगी। बागवानी क्षेत्र में बागवानों को 50 से 100 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। इस वर्ष कृषि और बागवानी के लिए 2008 करोड़ का बजट रखा गया है। यह दर्शाता है कि किस पैमाने पर किसान वर्ग को लाभ होने वाला है। किसानों, विभागीय अमले और वैज्ञानिकों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रगतिशील किसानों को दी नजीर
एलजी ने कहा कि उधमपुर के विजय कुमार वर्मा, मजालता में छतरैड़ी के किसान और कठुआ के नारी शक्ति महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप ने अपने नए विचारों के साथ अपनी आय को कई गुना बढ़ाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बडगाम की इंशा रसूल जैविक विधि से विदेशी सब्जियां उगाकर मुनाफा कमाने की मिसाल बन गई हैं। ऐसे उदाहरण अन्य किसानों के लिए प्रेरणा हैं।
---
किसानों को मिलेंगे 700 पॉवर टिल्लर
बागवानी सप्ताह के दौरान किसानों को 700 पॉवर टिल्लर, 180 ट्रैक्टर, 34 फार्म मशीनरी बैंक, ट्रैक्टर से चलने वाले 100 उपकरण, नौ हजार किसानों को कलम करने का प्रशिक्षण, 650 बोरवेल व तालाब, 3050 ड्रिप इरिगेशन यूनिट और 250 रेन गन आवंटित किए जाएंगे।

---
किसान नेताओं ने उठाई मागें
जम्मू-कश्मीर के किसान सलाहकार बोर्ड उपाध्यक्ष दलजीत सिंह ने एलजी को ज्ञापन देकर अखनूर क्षेत्र में आम के साथ लीची, स्ट्रॉबेरी व अन्य फलों की पैदावार बढ़ाने का आग्रह किया। वहीं किसान नेता केपी सिंह ने आम की फसल के लिए कोल्ड स्टोर खोलने और वॉर मेमोरियल स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed