{"_id":"5b327bdf4f1c1bc2378b6091","slug":"243-terrorists-including-60-foreign-terrorists-active-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 60 विदेशी आतंकियों सहित 243 आतंकी सक्रिय, छह महीने में 75 युवाओं ने थामा आतंक का हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 60 विदेशी आतंकियों सहित 243 आतंकी सक्रिय, छह महीने में 75 युवाओं ने थामा आतंक का हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आपरेशन ऑलआउट के बावजूद स्थानीय युवा आतंक की राह पर चल रहे हैं। पिछले छह महीने में 75 स्थानीय युवा आतंकी संगठनों में शामिल हो गए। इनमें कई उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले भी हैं। कश्मीर में इस समय भी 60 विदेशी आतंकियों सहित 243 आतंकी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू संभाग में भी 15 आतंकी सक्रिय हैं। रमजान के दौरान एकतरफा सीजफायर में आतंकी गतिविधियां बढ़ीं। 2017 में 127 युवा आतंकी बने, 2016 में 88 युवा आतंकी बने। 2014 में 53 और 2015 में 66 युवा आतंकी बने।
विज्ञापन
इस समय कश्मीर में उच्च शिक्षा रखने वाले युवाओं का आतंकी बनने का ट्रेंड चल रहा है। पिछले कुछ समय में अलीगढ़ विश्वविद्यालय का स्कालर मनान वानी, मोहम्मद रफी भट्ट कश्मीर यूनिवर्सिटी का सहायक प्रोफेसर, जुनैद अशरफ एमबीए और माजिद खान फुटबालर जैसे युवा आतंकी बने। आतंकी मुठभेड़ में मारा गया आशिक हुसैन भी एमए किए हुए था।
विज्ञापन