फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   24 hrs electricity for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा: शिविरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति

Sun, 28 Jun 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Jun 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
24 hrs electricity for amarnath yatra

बिजली संकट से दोचार जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रियों को बिजली गुल रहने का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से  जम्मू स्थित आधार शिविर यात्री निवास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्र्ति के प्रबंध किए हैं। इसके अलावा पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा के पहलगाम और बालटाल स्थित आधार शिविरों के अलावा जम्मू में भी यात्री निवास में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। बिजली विभाग ने इसके लिए जेनरेटरों की वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन


इसका मतलब यह है कि जब सामान्य बिजली आपूर्ति गुल हो जाएगी तो जेनरेटर आन हो जाएंगे और यात्रियों को बिजली संबंधित समस्याओं से दोचार नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि श्री अमरनाथ यात्रियों के ठहरने के स्थलों जैसे जम्मू यात्री निवास में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य बिजली गुल होने पर जेनरेटर से बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार का कहना है कि जहां तक पेयजल आपूर्ति का सवाल है तो श्री अमरनाथ यात्रियों को कोई समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed