{"_id":"38883a3238a81a4e291bf73475caf445","slug":"24-hrs-dispensary-at-amarnath-yatra-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार शिविर में राउंड द क्लाक चलेंगी डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार शिविर में राउंड द क्लाक चलेंगी डिस्पेंसरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यात्रियों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां तेज की हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में आगामी तीस जून से डिस्पेंसरी को राउंड द क्लाक चालू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार मुगल रोड पर भी मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच आधार शिविर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह के अनुसार लखनपुर से बनिहाल तक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के अलावा कश्मीर में यात्रा ट्रैक पर जम्मू से 16 डाक्टर और 28 पैरा मेडिकल स्टाफ डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। इस बीच जम्मू वेस्ट के विधायक सत शर्मा ने विभागीय अधिकारियों के साथ आधार शिविर में यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
आधार शिविर में यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें शिविर के तेरह हालों के अलावा बाहर साफ-सफाई को दुरुस्त बनाया जा रहा है। मरम्मत कार्य मुकम्मल किए जा रहे हैं। मुगल रोड पर पहली बार लगाए जा रहे मेडिकल कैंपों में बफ्लियाज, चंडीमढ़, पीर की गली में यात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से बनिहाल तक संभाग स्तर पर सात मोबाइल मेडिकल यूनिट काम करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर तीन सौ किमी राष्ट्रीय राजमार्ग में उधमपुर और रामबन में कई हिस्सों पर बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने से इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान मुगल रोड को वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। लखनपुर, छन्न रोडेयां, चीची माता, टिकरी, चिनैनी, बटोत और चंद्रकोट में सात मोबाइल मेडिकल यूनिट काम करेंगे। अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर में यात्रा रूट पर कुल 66 मेडिकल कैंप स्थापित होंगे।