फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   22 school children are holding along the loc

एलओसी पार कर POK जा रहे 22 स्कूली बच्चे पकड़े

Tue, 21 Jul 2015 10:36 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
22 school children are holding along the loc

कुपवाड़ा जिले में सेना के गुडविल स्कूल के 22 छात्रों का एलओसी के पास पकड़ा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि सभी छात्र पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने इसे कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि छात्र वहां पिकनिक मनाने गए थे। चर्चा है कि इन छात्रों ने वहां तक पहुंचने के लिए गूगल-मैप का प्रयोग किया। सूत्रों की मानें तो यह घटना करीबन 15 दिन पुरानी है।
विज्ञापन


जब सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के जवानों ने करीब 22 छात्रों को एलओसी के पास भारतीय क्षेत्र में लगभग तीन किलोमीटर अंदर बोवन गांव में पकड़ा था। यह सभी छात्र कुपवाड़ा जिले के अंतर्गत बडकूट आर्मी गुडविल स्कूल के छात्र है और सभी की उम्र 12 से 15 साल के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे

22 school children are holding along the loc

छह जुलाई को यह छात्र सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। वह एक बस में सवार होकर जच्लडारा पहुंचे। वहां से उन्होंने एलओसी की ओर पैदल सफर शुरू किया। इसके लिए उन्होंने जंगल का छोटा रास्ता चुना। एलओसी से मात्र तीन किलोमीटर पहले बोवन-वटसर गांव के बाहरी क्षेत्र में गश्त कर रहे सेना की 21 आरआर के जवानों ने उन्हें पहले आतंकी समझा।

जवानों ने चेतावनी देते हुए राइफल तानी तो इन छात्रों ने अपने हाथ ऊपर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने इन्हें अपनी हिरासत में लिया, तो छात्रों की बातें सुनकर हैरान रह गए। शुरूआती जांच के बाद सेना के अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद सभी छात्रों को उनके परिवार को सौंपा गया। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह अफवाह है कि वह एलओसी पार करने की फिराक में थे। छात्र स्कूल से छुट्टी मार वहां घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed