फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   22 injured 1 died in road accident

सड़क हादसों में एक की मौत, 22 घायल

Sun, 27 Jul 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 27 Jul 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
22 injured 1 died in road accident

पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


बारामूला जिले के केबी पोरा इलाके में एक यात्री बस ने एक व्यक्ति अब्दुल रशीद को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसी जिले के पट्टन पुलिस थाने के अधीन आने वाले मीरगुंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक तथा बस की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बस पर सवार 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसें में कई सवारियों को गंभीर चोटें भी आई। उन्हें वहां के स्थानीय अस्पतालs में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार, अधिकांश को शाम तक छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के बन मोहल्ला इलाके में एक मारूति कार तथा सूमो के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोग घायल हो गए।

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के गानापोर स्थान पर एक कार के दूसरे वाहन से टकरा जाने से कार चालक जहुर अहमद भट्ट तथा तथा उसकी पत्नी महमूदा घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed