फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   22 Cattles Free From Police, Three Arrested

Jammu News: 22 गोवंश मुक्त करवाए, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
22 Cattles Free From Police, Three Arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। पुलिस ने वीरवार को तलवाड़ा व थूरू में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते 22 गोवंश को मुक्त करवाया। पुलिस ने तीन आरोपी कांसीपट्टा निवासी मोहम्मद मूसा, मोहम्मद शकील और दीपक ठाकुर निवासी थूरू को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में थाना रियासी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक वाहन भी जब्त किया है।

एसएचओ रंजीत सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाके पर पट्टा की तरफ से 20 गोवंश को पैदल लेकर आ रहे मोहम्मद मूसा व मोहम्मद शकील को रोका। दोनों गाेवंश को पैदल कश्मीर की तरफ ले जा रहे थे। जब इनसे पूछताछ की गई तो दोनों के पास गोवंश ले जाने की अनुमति नहीं मिली। इस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अरनास में पुलिस ने वाहन (जेके20ए 7562) को जांच के लिए रोका। तलाशी में इसमें दो गोवंश बंधे हुए मिले। चालक दीपक ठाकुर के पास पशुओं को ले जाने की लिखित अनुमति नहीं थी। इस पर उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed