{"_id":"7301ffb1a5cc8fee2a0143746c5ab75a","slug":"2168-crore-approved-for-udhampur-ramban-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर-रामबन हाईवे को 2168 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर-रामबन हाईवे को 2168 करोड़ मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू कश्मीर के उधमुपर-रामबन हाईवे प्रोजेक्ट के लिए 2168 करोड़ 66 लाख रुपये की संशोधित राशि को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में बदला जाएगा। वित्त व्यय समिति और इंजीनियरिंग खरीद समिति ने इसकी पहले ही अनुमोदित कर अनुशंसा की थी।
हाईवे विकास प्रोजेक्ट फेज दो के तहत संशोधित लागत को स्वीकृति दी गई है। उधमपुर-रामबन हाईवे को फोर लेन में बदलने के लिए इसे एनएच वन ए के तहत मंजूरी दी गई जो अब एनएच 44 (कश्मीर से कन्या कुमारी) में बदल गया है।
विज्ञापन
स्वीकृत राशि में भूमि अधिग्रहण और निर्माण पूर्व गतिविधियों का खर्च शामिल है। इस फैसले से जम्मू कश्मीर में नेशनल हाईवे विकास प्रोजेक्ट के चरण दो के छह सब प्रोजेक्टों के कार्यान्वयन में तेजी आएगी।
विज्ञापन
इससे जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच हर मौसम में संपर्क सुविधा बढ़ेगी। साथ ही जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा का समय भी घटेगा।