{"_id":"5c336992bdec2256c4553c26","slug":"21546873234-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानाचक में एटीएम लूटने वाले छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानाचक में एटीएम लूटने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शामचक क्षेत्र से जेके बैंक की शाखा परिसर से एटीएम उखाड़ लेने और नकदी चुरा लेने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच कश्मीर और एक हरियाणा का बताया जा रहा है। आरोपियों से लूटे गए करीब 11 लाख में से आठ लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उनसे दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। एक छोटा जेनसेट और कटर भी मिला है। कानाचक पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका है कि आरोपियों का आतंकी कनेक्शन भी हो।
वारदात चार जनवरी को तीन बजे हुई थी। शामचक स्थित जेके बैंक की गुड़ा सिंघू शाखा के परिसर में लगी एटीएम को चोर उखाड़ ले गए थे। उसे काटकर नकदी चुरा ली। क्षतिग्रस्त एटीएम अखनूर के चौकी चौरा क्षेत्र से बरामद हुई थी। पुलिस ने जेके बैंक प्रबंधन से इसकी जानकारी ली और पता चला कि इसमें 10 लाख 92 हजार रुपये थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
कुछ सूचना हाथ लगने के बाद सांबा और कठुआ पुलिस से भी संपर्क किया गया। शनिवार की रात को पुलिस ने सांबा और कठुआ क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास एक स्कारपियो कार और आई- 10 कार भी थी। पुलिस ने आरोपियों से अभी 8 लाख 80 हजार रिकवर किए हैं। बाकी का पैसा अभी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
कश्मीर से जुटाई जानकारी
जम्मू पुलिस ने कुलगाम और शोपियां जिले की पुलिस से संपर्क किया है। पकड़े गए पांच आरोपी इन्हीं दो जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस इनका पुराना रिकार्ड निकाल रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इन लोगों का कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है। जम्मू में एटीएम लूट की कई वारदातें हुई हैं। इन सबको जोड़कर देखा जा रहा है। कश्मीर में आतंकी एटीएम लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
ड्यूटी से गायब था गार्ड
घटना के दिन जांच में पता चला था कि एटीएम का गार्ड ड्यूटी से गायब था। वह बिना सूचना दिए रात आठ बजे ही घर चला गया था। तब पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया था।
पुलिस और आरोपियों के बीच पूरी रात चली लुकाछुपी
एटीएम लूट मामले में पकड़े गए आरोपियों ने खूब ड्रामा किया। शनिवार की पूरी रात पुलिस और आरोपियों के बीच तू चोर मैं सिपाही का खेल चलता रहा। लुकाछुपी लगी रही। आरोपियों को पुलिस ने सांबा जिले में जाकर पकड़ा। सबसे पहले एक गाड़ी को पकड़ा गया। जब यह गाड़ी रुकी तो आरोपी गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। सूत्रों का कहना है कि इसकी जानकारी सांबा बार्डर पर तैनात बीएसएफ को भी लग गई। इससे पहले की बीएसएफ संदिग्ध समझ कर आरोपियों को गोली मार देते। पुलिस ने बीएसएफ से बात की। इसके बाद आरोपियों को जंगल से पकड़ कर लाया गया।