फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   209 पदों के चयन पर मंजूरी

209 पदों के चयन पर मंजूरी

विज्ञापन
209 पदों के चयन पर मंजूरी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने वीरवार को वित्त विभाग में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के 209 पदों को मंजूरी दे दी। इनमें 42 इंस्पेक्टर, जबकि 167 सब-इंस्पेक्ट के पद शामिल हैं। विभाग की ईओ बैठक में इस चयन पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता मलिक सुहैल के मुताबिक कोर्ट में विभिन्न याचिकाओं के निपटारे के बाद चयन का रास्ता साफ हुआ था। बोर्ड ने बैठक कर संबंधित सूची जारी कर दी। कोर्ट ने 14 याचिकाओं को क्लब किया था। प्रवक्ता ने कहा कि 2015 में नायब तहसीलदार पद के लिए आवेदन मंगाए जाते वक्त फिजिकली हैंडीकैप्ड कैटेगरी में सब कैटेगरी का ब्योरा नहीं गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस पोर्टल के जरिये आन लाइन आवेदन भरे जाने थे, उनमें फिजिकली हैंडीकैप्ड कैटेगरी में सब कैटेगरी भरे जाने का आप्शन नहीं था। इस वजह से बोर्ड इस वर्ग में सब कैटेगरी के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन नहीं कर सका। हालांकि लिखित परीक्षा केमुताबिक मेरिट का सख्ती से पालन किया गया। यह माना गया था कि काउंसिलिंग कम डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया केदौरान ऐसा कर लिया जाएगा। सब कैटेगरी को लेकर चले विचार के बाद फिजिकली हैंडीकैप्ड कैटेगरी में केवल लोकोमोटरी और विजन सब कैटेगरी के अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कोई भी हियरिंग इम्पेयरमेंट का अभ्यर्थी नहीं पाया गया। इस तरह जितने भी क्लेम रिसीव किए गए वह सभी मेरिट के आधार पर चयनित थे। और उनको इंटरव्यू एवं डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। ऐसे प्रवक्ताओं को उनके क्लेम फाइल करने को कहा गया है। वह नौ और 10 जनवरी को एसएसबी के कार्यालय में क्लेम कर सकते हैं। ईएसएम कैटैगरी में पाया गया था कि कुल जिलों में टीचरों की पोस्ट को लेकर डाटा समुचित रूप से नहीं भरा गया था। इस वजह से अयोग्य अभ्यर्थी ईएसएम कैटेगरी में चयनित हो गए। कहा गया कि लोकोमोटरी हैंडीकैप भी काउंसिलिंग और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेंगे। इस तरह केअभ्यर्थियों की यह प्रक्रिया आने वाली 11 जनवरी को जम्मू में और कश्मीर के जिलों के लिए आने वाली 14 और 15 जनवरी को श्रीनगर में होगी।
विज्ञापन



17 अभ्यर्थियों का चयन रद्द करने को मंजूरी
बोर्ड ने 17 अभ्यर्थियाें के चयन को रद्द किए जाने की सिफारिशों को भी मंजूर कर लिया। यह अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेज जमा करने में नाकाम रहे थे। चयन बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जुबैर अहमद ने की। इस दौरान सचिव रंजीत सिंह, परीक्षा नियंत्रक मुशीर अहमद मिर्जा, सदस्य अनिल कौल, प्रो. तस्लीमा पीर, डा. निरुपमा राय, अजय कुमार शर्मा, रचना शर्मा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed