{"_id":"5b5388e44f1c1b3e748b661e","slug":"21532201188-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत से भाग रहे युवक की मौत मामले की एडीडीसी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत से भाग रहे युवक की मौत मामले की एडीडीसी करेंगे जांच
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। छात्रू में पुलिस हिरासत से भाग रहे युवक की खाई में गिरने से मौत मामले की जांच खुद एडीडीसी करेेंगे। विभागीय स्तर पर भी जांच होगी। उधर, मामले में छात्रू थाना प्रभारी को किश्तवाड़ डीपीएल कार्यालय अटैच कर दिया गया है, जबकि मुंशी व एक अन्य को सस्पेंड कर दिया गया है।
छात्रू तहसील में शुक्रवार दोपहर के समय पुलिस हिरासत से भाग रहे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया था। देर रात तक पुलिस थाना के पास लोगों ने मृतक के शव को रखकर हंगामा किया था। आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने खुद ही इसे मारा है। वहीं, पुलिस का कहना था कि वह पशु तस्करी में शामिल था और 19 जुलाई की देर शाम को उसे पकड़ा गया था। जब उसे पीएचसी छात्रू मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने नदी की तरफ छलांग लगाई, जिससे खाई में जा गिरा। गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
धरना-प्रदर्शन के दौरान पीडीपी के एमएलसी फिरदौस अहमद टाक भी छात्रू पहुंचे। उन्होंने मांग की कि इस घटना की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच होनी चाहिए और उन पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो इस दौरान मौजूद थे। मौके पर पहुंचे एडीडीसी इमामदीन ने प्रदर्शन करने वालों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि वह खुद इस घटना की जांच करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारी ने भी कहा कि इस मामले की पूरी जांच विभाग द्वारा भी की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीडीसी इमामदीन का कहना है कि हम इस मामले की खुद जांच करेंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मामले में एसएसपी अबरार अहमद चौधरी ने कहा कि हमने छात्रू पुलिस थाना के प्रभारी को किश्तवाड़ डीपीएल कार्यालय अटैच किया है। मुंशी व तफतीश करने वाले को सस्पेंड कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक जावेद अहमद के शव को परिवार को सौंप दिया गया।