फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मौसम ने बढ़ाई चुनौती, रेड अलर्ट

मौसम ने बढ़ाई चुनौती, रेड अलर्ट

Wed, 24 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बढ़ाई चुनौती, रेड अलर्ट
जम्मू। खराब मौसम ने सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है। सरहद से रिहायशी और शहरी इलाकों को जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर नाके लगाकर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वालों को पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। खराब मौसम से निगरानी की व्यवस्था प्रभावित हुई है। बावजूद इसके पुलिस का दावा है कि वह किसी भी तरह की चुनौती से निपटने को तैयार है। खराब मौसम के कारण एलओसी और आईबी पर घुसपैठ रोकना बड़ी चुनौती बन गया है। अकसर इस तरह के मौसम में घुसपैठ का प्रयास किया जाता है। दरअसल, खराब मौसम में सरहद पर निगरानी का तकनीकी ढांचा प्रभावित होता है। इसका आतंकी लाभ उठाने की फिराक में रहते हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर पहले से ही रेड अलर्ट जारी किया गया है। उस पार से घुसपैठ होने के पुख्ता इनपुट हैं। बार्डर और एलओसी पर लगातार पाकिस्तान की तरफ गोलाबारी की जा रही है। जम्मू संभाग के आईजी एसडी सिंह जमवाल का कहना है कि पुलिस किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। एलओसी और बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सीमांत इलाकों से शहरों को जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर नाके लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शहर और सीमांत इलाकों में रात के समय की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पूरी मैन पावर सक्रिय है। सभी सुरक्षा एजेंसियों से मिलकर संयुक्त रूप से काम किया गया है। फिलहाल सुरक्षा कारणोें से इसकी जानकारी नहीं दे सकते कि कितनी अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed