{"_id":"5a6643694f1c1b8d268b5e8e","slug":"21516651369-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंद से लटकता मिला बॉडी बिल्डर, अभिनेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंद से लटकता मिला बॉडी बिल्डर, अभिनेता का शव
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के कोठी मलाढ़ इलाके में सोमवार सुबह एक बॉडी बिल्डर व अभिनेता का शव मोबाइल टावर के पास फंदे से लटकता बरामद हुआ। मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या की गई है, इसे लेकर पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल संदिग्ध हालत में मौत का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार सुबह करीब सात बजे पूर्ण सिंह(29) की बहन उन्हें जगाने के लिए उनके कमरे में गई, तो देखा कि वह वहां नहीं हैं। इसके बाद मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, तो वह स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद सभी ने पूर्ण सिंह की तलाश शुरू कर दी। बाद में घर से पचास मीटर की दूरी पर मोबाइल टावर के पास शव को फंदे से लटकता हुआ देखा गया। उस समय पूर्ण सिंह ने कानाें में हेड फोन लगे थे, जबकि मोबाइल जेब में पड़ा था। मोबाइल की बैट्री खत्म हो चुकी थी। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।
अस्पताल में पूर्ण सिंह के दोस्तों के अनुसार, पूर्ण को बॉडी बिल्डिंग व अभिनय का बहुत शौक था। बॉडी बिल्डिंग में पूर्ण ने कई पुरस्कार प्राप्त किए थे। कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया था। वर्तमान में वह जिम में इंस्ट्रक्टर के रूप में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में पूर्ण सिंह के दोस्तों के अनुसार, पूर्ण को बॉडी बिल्डिंग व अभिनय का बहुत शौक था। बॉडी बिल्डिंग में पूर्ण ने कई पुरस्कार प्राप्त किए थे। कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया था। वर्तमान में वह जिम में इंस्ट्रक्टर के रूप में काम कर रहे थे।
विज्ञापन