{"_id":"5e3be5758ebc3ee5991be063","slug":"21-people-arrived-in-jammu-and-kashmir-from-china-none-of-symptoms-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः चीन से जम्मू-कश्मीर पहुंचे 21 लोग, किसी में नहीं कोरोना वायरस के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः चीन से जम्मू-कश्मीर पहुंचे 21 लोग, किसी में नहीं कोरोना वायरस के लक्षण
Thu, 06 Feb 2020 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक हफ्ते में चीन के विभिन्न क्षेत्रों से यात्रा करके 21 लोग जम्मू-कश्मीर में पहुंचे हैं। इनमें श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट से जम्मू में सात और कश्मीर में 14 लोग पहुंचे। इनमें सात संदिग्ध मरीजों के खून और गले की बलगम से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन सैंपलों को जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजा गया था। इसके अलावा अन्य कई लोगों को घरों पर आइसोलेट करके उनकी सेहत की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जीएमसी जम्मू में 33 बेड और जीएमसी श्रीनगर, स्किमस सोरा और मातृत्व अस्पताल सनथनगर, कश्मीर में 22 बेड आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने की व्यवस्था जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में की गई है। चीन, नेपाल व अन्य देशों से यात्रा करके लौटे यात्रियों की सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, इसके लिए पूरी स्वास्थ्य मशीनरी को सक्रिय किया गया है। सरकार स्थिति पर नियमित नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
सभी संचालित अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। हवाई अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं जो लोगों को वायरस के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।