फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   203 ceasefire this year Violates

सीमा पर इस वर्ष 203 बार हुआ सीजफायर का उल्लंघन

Sun, 11 Oct 2015 10:38 AM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
203 ceasefire this year Violates

इस साल ही 18 सितंबर तक 203 बार संघर्ष विराम तोड़ा गया है। मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि 2014-15 के दौरान आज तक सीमा पर गोलाबारी में 28 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


इस तरह की घटनाओं में 167 व्यक्ति घायल, 194 मकान क्षतिग्रस्त, 70 मवेशियों की मौत और 125 मवेशी घायल हुए हैं। मंत्री ने बताया कि मौजूदा मानदंडों के अनुसार अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


मरने वाले के आश्रितों को एक लाख रुपये, स्थायी विकलांगता के मामले में 75,000 रुपये, घायलों को 5000 रुपये और प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये की अधिकतम सीमा के अचल संपत्ति के विषय पर 50 फीसदी नुकसान की राशि का आकलन के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 लोगों की हुई मौत

203 ceasefire this year Violates

इस साल अब तक पाकिस्तान ने 203 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। गोलाबारी में वर्ष 2014-15 में 28 नागरिकों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री की ओर से विधान परिषद में बागवानी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने यह जानकारी शनिवार को दी है।

वीरी ने सदन में जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास बसे निवासियों को गोलाबारी से किसी भी हानि से बचाने के लिए उन्हें अस्थायी शिविरों में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को नियमों के तहत स्वीकार्य के रूप में अनुग्रह राशि के अलावा भोजन, दवाइयां, कंबल, सेनेटरी सुविधाओं और निशुल्क परिवहन जैसी नागरिक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

 विधान परिषद में रमेश अरोड़ा, विक्रमादित्य सिंह और डाक्टर शहनाज गनेई के संयुक्त सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने यह जानकारी दी है।

पिछले दो वर्षों और वर्तमान वर्ष में अब तक संघर्ष विराम के उल्लंघन की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान 419 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed