फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दउद

दउद

विज्ञापन
दउद
श्रीनगर से दिल्ली ले जा रही चरस बरामद
विज्ञापन

कार में छुपाकर ले जा रहे थे कश्मीर के नशा तस्कर
डिग्याना में हेरोइन के साथ एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
जिला पुलिस ने शहर के नगरोटा और डिग्याना इलाके में तीन नशा तस्करों को दबोचा है। इनके पास से चरस और हेरोइन बरामद की गई है। नगरोटा में पकड़े गए आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं। वह श्रीनगर से चरस लेकर आ रहे थे, जो दिल्ली ले जानी थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और नगरोटा पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की। दिल्ली नंबर की कार डीएल 9सी एम, 7899 को तलाशी के लिए रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई तो बड़े पैमाने पर 18 किलो चरस बरामद हुई। आरोपियों में मोहम्मद अल्ताफ खान और रमीज राजा निवासी हजरतबल श्रीनगर शामिल हैं। वह यह चरस श्रीनगर से लेकर आए थे। जिसे दिल्ली ले जाना था। संभव है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ और लोगों के नाम भी सामने आएं, जो इसमें शामिल हों।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से डिग्याना में नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। यहां पूछताछ के लिए एक पल्सर बाइक पर जा रहे युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी मंदीप सिंह उर्फ मंटू संजय नगर, जम्मू का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed