{"_id":"5b03dda64f1c1be4408b6cfe","slug":"201526980006-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को नदी में मछली पकड़ने गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, सुनकर कांप उठा हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को नदी में मछली पकड़ने गए युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, सुनकर कांप उठा हर कोई
Updated Tue, 22 May 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
जम्मू। झज्झर कोटली के मनवाल इलाके में एक व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह मछली पकड़ने के लिए गया था। यह नाला तवी के साथ ही लगता है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मछली पकड़ते वक्त वह नाले में गिर गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने इस बात की शिकायत मनवाल पुलिस चौकी में दी। बताया गया है कि नबोल का रहने वाला रमेश कुमार मछली पकड़ने के लिए गया था। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात हो जाने से इसका कोई पता नहीं चल पाया।
शनिवार सुबह पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से घटनास्थल की तलाश शुरू की। तभी नाले से रमेश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दंसाल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।