फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मेटाडोर की टक्कर से टाटा मोबाइल वाहन के परखच्चे उड़े

मेटाडोर की टक्कर से टाटा मोबाइल वाहन के परखच्चे उड़े

Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मेटाडोर की टक्कर से टाटा मोबाइल वाहन के परखच्चे उड़े
पुंछ। सोमवार को जिले की मंडी तेहसील में एक मेटाडोर और टाटा मोबाइल की सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टाटा मोबाइल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे क्षेत्र में मौजूद सेना के जवानों ने तुरंत अपने अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक की हालत गंभीर देखते हुए बाद में उसे उपजिला अस्पताल मंडी भेज दिया गया। उसकी पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद शफी पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी कनकोट पुंछ के रूप में हुई है। मेटाडोर चालक, जिसकी गलती से हादसा पेश आया था, वह मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर मेटाडोर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह दस बजे मंडी पुंछ मार्ग पर स्थित गांव तिंबरा में मंडी से पुंछ की तरफ से पुंछ की तरफ आ रही टाटा मोबाइल (जेके 12 6512) पुंछ की तरफ से मंडी जा रही मेटाडोर (जे के 12 1485) ने रांग साइड जाकर ड्राइवर की तरफ जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टाटा मोबाइल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मेटाडोर चालक फरार हो गया। इस बीच मेटाडोर में सवार यात्रियों का कहना था कि चालक काफी जोर से टेपरिकार्डर चलाए हुए थे, जिसकी वजह से उसने सामने से आ रही गाड़ी का हार्न तक नहीं सुन पाया और उसकी तरफ जाकर उसे टक्कर मार दी। गौरतलब है कि पुंछ जिले में इस एक हफ्ते में आधा दर्जन के करीब सड़क हादसे पेश आए हैं, जिनमें करीब चार लोगों की जान चली गई है जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed